1 दिन के बच्चे को कचरे में फेंका:भूख से बिलख रहा था, महिला ने रोने की आवाज सुनी तो बाहर निकाला - Mewar App

1 दिन के बच्चे को कचरे में फेंका:भूख से बिलख रहा था, महिला ने रोने की आवाज सुनी तो बाहर निकाला

बीकानेर में 1 दिन के बच्चे को डस्टबिन में फेंक दिया। बच्चे के बिलखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही महिला उसके पास पहुंची। बच्चे को देख महिला चौंक गई। मामला श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके के मोमासर बास का है। SHO जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को गिंधड़ चौक के पास रखे डस्टबिन में 1 दिन के नवजात को फेंकने की सूचना मिली थी। बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे को सबसे पहले देखने वाली मदीना ने बताया- वह घर से किसी काम से जा रही थी। जैसे ही वह गिंधड़ चौक पर पहुंची तो अचानक उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसे आसपास कोई नहीं दिखा। ध्यान से सुना तो आवाज डस्टबिन से आ रही थी। पास जाकर देखा तो बच्चा रोता हुआ दिखा। महिला के बताने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर एसएस नांगल ने बच्चे का चेकअप किया। बच्चे को अस्पताल के NICU में रखा गया है। एक महिला ने उसे दूध पिलाया। डॉ नागल ने बताया कि बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और मात्र 24 घंटे का है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिस जगह महिला को बच्चा मिला था, वहां आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। ………… ये खबर भी पढ़ें… मुंह कपड़े से बांधकर बच्चे को झाड़ियों में फेंका, VIDEO:जानवरों ने हाथ-पैर नोचा, शरीर से जगह-जगह निकल रहा था खून भीलवाड़ा की तरह भरतपुर में भी नवजात झाड़ियों में मिला। दो दिन के मासूम का मुंह कपड़े से बंधा था, ताकि रोने की आवाज सुनाई न पड़े। नवजात के हाथ-पैर जगह-जगह से जंगली जानवरों ने नोच लिए थे। पैरों से खून बह रहा था। गुरुवार दोपहर में लकड़ी काटने गई महिलाओं ने बच्चे को देखा। (पढ़ें पूरी खबर)