ऊंटों को काटने ले जा रहे ड्राइवर को पीटा, VIDEO:पुष्कर मेले से खरीदे, पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे - Mewar App

ऊंटों को काटने ले जा रहे ड्राइवर को पीटा, VIDEO:पुष्कर मेले से खरीदे, पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे

कोटपूतली-बहरोड़ में काटने के लिए ले जा रही ऊंटों से भरी पिकअप को गोरक्षा दल के लोगों ने रोक लिया। ड्राइवर को अर्द्धनग्न कर पीटा। मामला बहरोड़ कोतवाली का है। हेड कॉन्स्टेबल देशराज यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली कि कोतवाली शेरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-48 (दिल्ली-मुंबई) पर हरियाणा नंबर की पिकअप को गोरक्षा दल के लोगों ने रोक लिया। पिकअप में 8 ऊंट ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। इस दौरान एक ऊंट के मुंह से खून निकल रहा था। गोरक्षा दल के लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। पहले देखिए पिकअप में कैसे भरे थे ऊंट… ड्राइवर बोला- हरियाणा ले जा रहे थे
हेड कॉन्स्टेबल ने बताया- मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को छुड़ाया और पूछताछ की। ड्राइवर जाहिद (30) पुत्र यूसुफ निवासी बागपत ने बताया कि वह पुष्कर मेले से ऊंटों को खरीदकर लाया था। ऊंटों को हरियाणा के सलम्बा (मेवात क्षेत्र) ले जाया जा रहा था। जहां इनको काटा जाता। ड्राइवर ने बताया- एक अन्य गाड़ी में उसके साथी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के रास्ते 18 ऊंटों को लेकर गए हैं। पुलिस ने बताया- 8 ऊंटों को कुंड रोड स्थित गोशाला में रखा गया है। थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया- ड्राइवर के खिलाफ पशु क्रूरता में मामला दर्ज किया जाएगा। …… यह भी पढ़ें लग्जरी गाड़ी से गोवंश की तस्करी;VIDEO:रस्सी से बांधकर स्कॉर्पियो में चढ़ाया, एक मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार डीग में लग्जरी गाड़ी से गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। गली में सड़क किनारे बैठी गाय को तस्करों ने स्कॉर्पियो में डालकर ले गए। पूरी वारदात एक मिनट में अंजाम देकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)