उदयपुर। सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितम्बर 2025 परीक्षा परिणामों में बड़ाला क्लासेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की। फाउंडेशन परीक्षा में संस्थान के छात्रों ने पहला से लेकर पांचवां स्थान तक अपने नाम किया। जोयल डेलावत ने 321 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कृषि चौधरी, चरिन जैन, कल्पेश खानेड़ और मुबारका मोईवाला शीर्ष-5 में शामिल रहे। कुल 103 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की, जिससे संस्थान का पास प्रतिशत 62% रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत केवल 14.78% रहा। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भी बड़ाला क्लासेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मोहित जोशी ने 407 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि मंथन भंसाली और उज्जवल चतुर्वेदी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कुल 26 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप पास किए, जिससे पास प्रतिशत 53% रहा, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह केवल 10.06% था।
संस्थान के निदेशक राहुल बड़ाला, सौरभ बड़ाला और निशान्त बड़ाला ने बताया कि इस वर्ष कुल 12 ऑल इंडिया रैंक बड़ाला क्लासेज ने प्राप्त की हैं। सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा में भी लगातार दूसरी बार पहला ऑल इंडिया रैंक संस्थान के नाम रहा। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और संस्थान की उच्च शिक्षण गुणवत्ता का परिणाम है।
बड़ाला क्लासेज के विद्यार्थियों की बड़ी सफलता, 12 ऑल इंडिया रैंक हासिल
Extra Image:
Missing Attachment
