उदयपुर। उदयापोल चौराहा स्थित रजवाड़ी थाल रेस्टोरेंट में मंगलवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही रेस्टोरेंट में खाना खा रहे ग्राहक घबराकर बाहर की ओर भागे, वहीं स्टाफ ने भी तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में पूरे रेस्टोरेंट में आग की लपटें फैल गईं और खिड़कियों-दरवाजों से धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से रेस्टोरेंट में रखा लाखों रुपए का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सजावटी सामान जलकर राख हो गया। बताया गया कि आग की चिंगारी किचन से निकली थी। हादसे के समय रेस्टोरेंट में करीब 10 से 15 लोग मौजूद थे। घटना की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।
रजवाड़ी थाल रेस्टोरेंट में लगी आग, स्टाफ की सूझबूझ से ग्राहक सुरक्षित
Extra Image:
Missing Attachment
