उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र स्नातकोत्तर परिषद के तत्वावधान में ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम इन जूलॉजी’ विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ सतीश कुमार शर्मा ने भारतीय पारंपरिक ज्ञान में वर्णित जंतुओं के महत्त्व और उनके संरक्षण के साथ आधुनिक प्राणीशास्त्र के बीच संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। सेमिनार का संचालन डॉ कानन सक्सेना ने किया, जिन्होंने वेदों और प्राचीन ग्रंथों में प्राणीशास्त्र संबंधी साक्ष्यों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। आयोजन सचिव डॉ मीनाक्षी माहूर थीं। प्राचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी ने प्राचीन भारतीय जंतु विज्ञान को भूगोल और लोककथाओं से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के सामने ज्ञानवर्धक उदाहरण रखे। इस अवसर पर डॉ सुनील दत्त शुक्ला ने प्रेरक विचार साझा किए, जबकि डॉ कैलाश चंद्र नागर ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। सेमिनार में महाविद्यालय की लगभग 120 छात्राओं, 6 शोधार्थियों और संकाय सदस्यों ने भाग लिया।
‘जूलॉजी में भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर सेमिनार, छात्राओं ने बढ़ाया रुचि का स्तर
Extra Image:
Missing Attachment
