वृद्धाश्रम में एक्यूप्रेशर शिविरसम्पन्न  - Mewar App

वृद्धाश्रम में एक्यूप्रेशर शिविरसम्पन्न 

उदयपुर। उपभोक्ता सुरक्षा संगठन व तारा संस्थान के साझे में मां द्रौपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम, हिरणमगरी, सेक्टर-14 में निशुल्क एक्यूप्रेशर शिविर हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. अल्पना बोहरा, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने बताया कि एक्यूप्रेशर एक अहिंसक स्व-चिकित्सा पद्धति है, जो बिना दवा के स्वास्थ्य सुधार का सरल उपाय है। उन्होंने सिर दर्द, घुटनों के दर्द, बीपी, गैस, कब्ज सहित कई बीमारियों पर एक्यूप्रेशर पद्धति का लाइव प्रदर्शन किया। संस्थान की अध्यक्ष कल्पना गोयल और टीम ने अतिथियों का सम्मान किया। 90 से अधिक प्रतिभागियों ने शिविर में भाग लेकर स्व-चिकित्सा के व्यावहारिक तरीके सीखे। डॉ. राजश्री गांधी ने बताया कि स्कूलों, कॉलेजों और ग्रुप में आगे भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Extra Image:
Missing Attachment