सांसद डॉ. रावत ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण  - Mewar App

सांसद डॉ. रावत ने किया अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण 

उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को उदियापोल रोडवेज बस स्टैंड स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। सांसद ने निरीक्षण के दौरान रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा सेवा प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने रसोई संचालक नारायण चौधरी, कर्मचारियों से रोज निर्मित होने वाले भोजन की सूची और कितने लोगों को रोज भोजन करवाया जाता है इस बारे में जानकारी ली।

Extra Image:
Missing Attachment