संभावना बढ़ी — उदयपुर में हो सकती है रश्मिका और विजय की शादी - Mewar App

संभावना बढ़ी — उदयपुर में हो सकती है रश्मिका और विजय की शादी

उदयपुर। साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में रश्मिका उदयपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने शादी के लिए संभावित वेन्यू का निरीक्षण किया। वह करीब तीन दिन तक शहर में रहीं और कई जगहों का दौरा किया। बताया जा रहा है कि शादी के लिए उदयपुर को प्रमुख विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि अभी किसी वेन्यू की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों अपने परिवारों के साथ मिलकर साउथ इंडियन और राजस्थानी परंपराओं के मिश्रण से शादी करना चाहते हैं। इसी बीच रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों की सगाई हो चुकी है, जो परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। अब फैंस इस कपल की शादी को लेकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

Extra Image:
Missing Attachment