परशुराम महादेव मंदिर में अन्नकूट का आयोजन - Mewar App

परशुराम महादेव मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

उदयपुर। श्री कृष्ण विहार कॉलोनी सवीना में परशुराम महादेव एवं शंकर सुवन केसरी नंदन हनुमानजी मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया। नरेश पूर्बिया ने बताया कि 56 प्रकार के व्यंजनों से परशुराम महादेव एवं बालाजी को भोग धरा कर अन्नकूट का आयोजन किया गया। भगवान का विशेष श्रंगार कर, भोग धरा का महा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशन लाल चौधरी, नरेंद्र चौधरी, कैलाश चौधरी, गिरवर चौधरी, हेमंत, रविन्द्र, होमा राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Extra Image:
Missing Attachment