उदयपुर। गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी ने अपने छात्रों के लिए गोवा में औद्योगिक दौरे का आयोजन किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को फार्मास्यूटिकल उद्योग के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। दौरान, छात्रों ने ब्लू क्रॉस लेबोरेटरीज, गोवा का भ्रमण किया, जहां उन्हें विभिन्न प्रयोगशालाओं में ले जाकर टैबलेट और सिरप निर्माण प्रक्रिया, स्ट्रिप पैकेजिंग तथा अन्य उत्पादन गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। औद्योगिक वातावरण और कार्यप्रणाली को समझने में यह दौरा छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। इस औद्योगिक दौरे में कुल 50 छात्रों ने भाग लिया। आयोजन और प्रबंधन की जिम्मेदारी कल्पेश गौर, बविता गौर, नरेंद्र भीमराज परिहार और चेतन मालवीय ने संभाली। सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Extra Image:
