हिंदुस्तान जिंक को ‘बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट’ के लिए आईसीएआई सस्टेनेबिलिटी अवार्ड – Mewar App

हिंदुस्तान जिंक को ‘बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट’ के लिए आईसीएआई सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

उदयपुर। अग्रणी जिंक और टॉप 5 सिल्वर उत्पादक कंपनी, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने ‘बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट (मैन्युफैक्चरिंग – लार्ज कैप)’ के अवार्ड से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कंपनी को उसकी पारदर्शिता, नैतिक कामकाज और जिम्मेदार उत्पादन के तरीकों के लिए दिया गया है। कंपनी की यह रिपोर्ट पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ESG) मानकों पर खरी उतरी है। इसके साथ ही, कंपनी को हाल ही में ‘इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स’ का सदस्य बनने का गौरव भी हासिल हुआ है।

इस उपलब्धि पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान इस विश्वास को मजबूत करता है कि सस्टेनेबिलिटी हमारे काम करने और रिपोर्ट करने के तरीके का मुख्य हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी केवल नियमों को मानने के लिए नहीं, बल्कि भरोसा कायम रखने के लिए जरूरी है। कंपनी की रिपोर्ट में ऊर्जा, उत्सर्जन, पानी के प्रबंधन, सुरक्षा और समाज पर प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बहुत ही स्पष्ट और सटीक जानकारी दी गई है, जो निवेशकों और जानकारों के लिए फैसले लेने में मददगार है।

हिंदुस्तान जिंक सस्टेनेबिलिटी और गवर्नेंस रिपोर्टिंग के मामले में भारत में लगातार सबसे आगे रही है। कंपनी ने सेबी द्वारा नियम अनिवार्य किए जाने से एक साल पहले (वित्तीय वर्ष 2021-22) ही अपनी मर्जी से बीआरएसआर रिपोर्टिंग शुरू कर दी थी, जो उनकी दूरदर्शिता को दिखाता है। कंपनी ने कई ग्लोबल मानकों को अपनाया है, जिसमें क्लाइमेट एक्शन रिपोर्ट और माइनिंग सेक्टर में भारत की पहली ‘नेचर-रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोजर’ (TNFD) रिपोर्ट शामिल है। 

Extra Image:
Missing Attachment