उदयपुर। अर्बन स्क्वायर मॉल द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए चलाया गया ‘शेयर अ स्माइल’ डोनेशन ड्राइव करीब दो महीने तक चली। इस अभियान के परिणामस्वरूप हजारों कपड़े दान के रूप में एकत्रित हुए। मॉल प्रबंधन ने एकत्रित किए गए इन कपड़ों को उदयपुर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों को बांटा गया। इस नेक कार्य में अर्बन स्क्वायर मॉल की टीम के साथ-साथ विभिन्न रिटेलर्स और स्टोर मैनेजर्स ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस वितरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में कुछ एनजीओ का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा।
भूमिका एंटरप्राइजेज की सीईओ, नंदिनी तनेजा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता जगाना और लोगों में जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से न केवल मदद पहुंचती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी आता है।
