Nari Shakti Bike Rally Rampur: रामपुर में महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य बाइक और स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह जोश और ऊर्जा से भर गया।
