Subodh Agarwal: रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा गया जेल, जांच में पुराना फोन छिपाने का मामला आया सामने - Mewar App

Subodh Agarwal: रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा गया जेल, जांच में पुराना फोन छिपाने का मामला आया सामने

जयपुर। चर्चित जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उनसे पूछताछ के लिए दो दिन की अतिरिक्त रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। एसीबी का कहना था कि अग्रवाल जांच में पूरा सहयोग नहीं कर रहे हैं, जबकि बचाव पक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताया।