रतलाम. किसान जिन बैलों से कृषि कार्य करता था, उनकी घर के सामने से चोरी हो गई। काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिले तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। कार्रवाही न होने बिलपांक थाना अंतर्गत ग्राम कमलोड़ा के किसानों ने 15 अप्रेल को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बालक अक्षत जाट बैलों के फोटो भी अपने साथ लेकर आए थे।यह विरोध ग्राम कमलोड़ा निवासी बाबूलाल जाट के सफेद रंग के एक जोड़ी बैलों की चोरी, 6 अप्रेल को बिलपांक थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाही न होने तथा बैलों के न मिलने के कारण था। किसानों ने एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक कुमार के समक्ष एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर अपनी आप बीती सुनाई।
