रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी की सम सेमेस्टर परीक्षा डेटशीट, 29 अप्रैल से बजेगी परीक्षा की घंटी, काउंटडाउन शुरू, बढ़ी धड़कनें - Mewar App

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी की सम सेमेस्टर परीक्षा डेटशीट, 29 अप्रैल से बजेगी परीक्षा की घंटी, काउंटडाउन शुरू, बढ़ी धड़कनें

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत सम सेमेस्टर की मुख्य और बैक परीक्षाओं की प्रस्तावित डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के इस ऐलान के साथ ही हजारों छात्रों के लिए परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। स्नातक चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होकर 13 जून तक चलेंगी। हालांकि द्वितीय सेमेस्टर की डेटशीट अभी जारी नहीं की गई है।