स्वर्णनगरी के कई भागों में अप्रेल की तपती गर्मी के बीच गुरुवार को बिजली कटौती ने जन-जीवन को झकझोर दिया। सोनार दुर्ग सहित शहर के कई भागों में सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अचानक बिजली गुल हुई और शाम पौने पांच बजे तक हालात सामान्य नहीं हो पाए। करीब 40 डिग्री के पार पहुंचते तापमान में यह व्यवधान लोगों के लिए कोढ़ में खाज जैसी स्थिति के तौर पर देखने को मिला। ग्रामीणों के अनुसार जैसलमेर में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती गंभीर चुनौती बनती जा रहा है। सिस्टम को बदलते मौसम और बढ़ती मांग के अनुरूप तैयार करना जरूरी है। उनके अनुसार गर्मी के चरम दौर से पहले यदि व्यवस्थाओं को मजबूत नहीं किया गया, तो ऐसे हालात बार.बार सामने आ सकते हैं और आमजन की परेशानी और बढ़ेगी।
