2047 का रोडमैप तैयार करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री पटेल - Mewar App

2047 का रोडमैप तैयार करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री पटेल

Ahmedabad. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात ट्रेड एंड ट्रेडिशन, कॉमर्स एंड कल्चर तथा इंडस्ट्री एंड एंटरप्रेन्योरशिप के समन्वय से डेवलपमेंट का रोल मॉडल बना है। गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जीसीसीआइ) के गांधीनगर में गुरुवार से आरंभ हुए द्वितीय वार्षिक ट्रेड एक्सपो -गुजरात एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एंड इकोनॉमी एक्सपो (जीएटीई)-का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही।