एमपी के विधायक को कथावाचक ने मुक्के मारे, माला भी फेंकी, हाथ जोड़े खड़े रहे एमएलए - Mewar App

एमपी के विधायक को कथावाचक ने मुक्के मारे, माला भी फेंकी, हाथ जोड़े खड़े रहे एमएलए

MLA Pradeep Agarwal -एमपी के एक विधायक इलाके में चल रही कथा में पहुंचे। उन्होंने आशीर्वाद लेने कथावाचक का झुककर अभिवादन किया लेकिन यह क्या…कथावाचक ने विधायक को दनादन मुक्के मारना चालू कर दिया। उनकी लाई फूलमाला भी फेंक दी। मुक्के खाने और माला फेंकने के बाद भी विधायक, कथावाचक के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े रहे। इस नजारे को देख लोग हतप्रभ रह गए। बाद में मालूम चला कि कथावाचक, जिन पर विशेष कृपा रखते हैं उन भक्तों को इस तरीके से ही आशीर्वाद देते हैं। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।