अक्षय तृतीया पर 19 को बजेंगी शहनाइयां, भीलवाड़ा के बाजारों में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब - Mewar App

अक्षय तृतीया पर 19 को बजेंगी शहनाइयां, भीलवाड़ा के बाजारों में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब

अबूझ सावे अक्षय तृतीया (आखातीज) को लेकर वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में अभी से उत्साह और उल्लास नजर आ रहा है। आगामी 19 अप्रेल को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया पर जिले भर में शादियों की धूम रहेगी। इस महासावे की तैयारियों का सीधा असर शहर के बाजारों में ‘मुस्कुराहट’ के रूप में देखा जा रहा है। शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए ग्रामीण अंचलों से लोगों का हुजूम शहर की तरफ उमड़पड़ा है।