Ghaziabad Accident: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी खड़ी कर, पूछ रहे थे रास्ता… ट्रैवल बस ने कुचला तीन युवकों की दर्दनाक मौत - Mewar App

Ghaziabad Accident: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी खड़ी कर, पूछ रहे थे रास्ता… ट्रैवल बस ने कुचला तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Ghaziabad Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। विजयनगर इलाके में हुए इस हादसे में एक खड़ी थार के पास खड़े युवक और एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैवलर बस ने कुचल दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद की झपकी आने से यह बड़ा हादसा हुआ।