Bundi : आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर किया निस्तारण - Mewar App

Bundi : आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर किया निस्तारण

बूंदी. आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शुरू की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यवाहक जिला कलक्टर रामकिशोर मीणा ने आमजन की परिवेदनाएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।