‘विनय कुलकर्णी को BJP ने फंसाया’, कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा मिलने पर भड़के कर्नाटक के डिप्टी CM - Mewar App

‘विनय कुलकर्णी को BJP ने फंसाया’, कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा मिलने पर भड़के कर्नाटक के डिप्टी CM

बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा (BJP District Panchayat Member Yogesh Gowda murder) की 15 जून 2016 को धारवाड़ स्थित उनके जिम में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी (Congress MLA Vinay Kulkarni) को दोषी माना है। दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने विनय कुलकर्णी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। विनय कुलकर्णी को उम्रकैद की सजा मिलने पर कर्नाटक के डिप्टी CM एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी है।