‘ट्रिब्यूनल से क्लीन चिट मिली तो मिलेगा वोट का अधिकार’, बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला - Mewar App

‘ट्रिब्यूनल से क्लीन चिट मिली तो मिलेगा वोट का अधिकार’, बंगाल SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Review) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने के विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल में जारी SIR विवाद पर हस्तक्षेप किया है। कोर्ट का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मौलिक मताधिकार से वंचित न रहे।