महिला आरक्षण बिल 2026: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (संविधान संशोधन विधेयक) के पास न होने पर बहुत सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भाजपा की कुटिल राजनीति बताया। अखिलेश ने कहा कि यह बिल दलित और पिछड़ी महिलाओं को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने इसे जनविरोधी जुमला करार दिया। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शायराना अंदाज में लिखा कि इनकी फरेबी गाड़ी फिर से थमी ही रह गयी। अब कहेंगे हमारी कोशिशों में कमी रह गयी। उनका यह बयान लोगों के बीच काफी चर्चा में रहा।
