Tragic Accident : मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि, यहां रोजाना सड़क हादसों में सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं, जबकि इन्हीं में से दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। हालिया भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है सूबे के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से। यहां शहर के एबी रोड बायपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। शुक्रवार देर शाम रेस्टहाउस रोड के जोड़ पर हुई इस दुर्घटना में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक और उसकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
