सोनार दुर्ग की सुनहरी आभा पर धुएं की कालिमा…खतरे में सौन्दर्य - Mewar App

सोनार दुर्ग की सुनहरी आभा पर धुएं की कालिमा…खतरे में सौन्दर्य

करीब 870 वर्ष पुराने सोनार दुर्ग की सुनहरी आभा अब वाहनों के धुएं की कालिमा से प्रभावित होती नजर आ रही है। विश्वभर में प्रसिद्ध इस धरोहर को देखने हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन दुर्ग तक जाने वाले घाटीदार मार्ग की प्राचीरों पर जमी कालिख इसकी सुंदरता को मद्धम कर रही है।