म.प्र.के व्यक्ति को हुआ अहमदाबाद शहर पुलिस का कड़वा अनुभव - Mewar App

म.प्र.के व्यक्ति को हुआ अहमदाबाद शहर पुलिस का कड़वा अनुभव

Ahmedabad. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर निवासी करियर कोच पंकज सिंह परिहार को अहमदाबाद शहर पुलिस का कड़वा अनुभव हुआ है। वाहन जांच के नाम पर उन्हें परेशान करने, धमकाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अपने अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर साझा किया है।