IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, मलिंगा-नीतीश ने की शानदार गेंदबाजी - Mewar App

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, मलिंगा-नीतीश ने की शानदार गेंदबाजी

SRH vs CSK Match: IPL 2026 सीजन के 27वें मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में SRH ने CSK को 10 रनों से हरा दिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा दिए गए 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी। IPL 2026 सीजन में SRH की यह तीसरी जीत है।