बीच बाजार घूम रही मौत… प्रशासन व नगरपरिषद मूक दर्शक - Mewar App

बीच बाजार घूम रही मौत… प्रशासन व नगरपरिषद मूक दर्शक

आवारा पशुओं की समस्या गंभीरबाड़मेर शहर में आवारा पशुओं की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। मुख्य सड़कों और बाजारों में गाय-बैल व अन्य पशु झुंड बनाकर घूमते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बार राहगीर और वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा पशुओं को पकड़ने और ठिकाने लगाने की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। आमजन ने प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।