Pali News: खाई में गिरा ट्रेलर, निकाल नहीं पाया तो गुस्से में नशेड़ी ड्राइवर ने लगा दी आग, पाली के हाईवे पर मचा हड़कंप - Mewar App

Pali News: खाई में गिरा ट्रेलर, निकाल नहीं पाया तो गुस्से में नशेड़ी ड्राइवर ने लगा दी आग, पाली के हाईवे पर मचा हड़कंप

पाली। जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अजीबोगरीब हादसा सामने आया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। ढोला गांव के पास ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर कोयले की चूरी से भरा एक ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि ट्रेलर चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा।