Ballia News: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, फिर हुई जच्चा, बच्चा की मौत, मऊ से बुलाया था डॉक्टर - Mewar App

Ballia News: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, फिर हुई जच्चा, बच्चा की मौत, मऊ से बुलाया था डॉक्टर

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। करनी चट्टी स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने क्लीनिक पर हंगामा किया, जबकि संचालिका समेत स्टाफ मौके से फरार हो गया।