बदायूं की रहने वाली 11 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, डॉक्टर के घर ग्रिल से लटका मिला शव… परिजन बोले चेहरा… - Mewar App

बदायूं की रहने वाली 11 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, डॉक्टर के घर ग्रिल से लटका मिला शव… परिजन बोले चेहरा…

उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली 11 साल की बच्ची का पंजाब के मोहाली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची का शव डॉक्टर के घर के पीछे बरामदे में ग्रिल से लटका मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस इसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या बता रही है। मामले की सच्चाई अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।