प्रयागराज रेल ब्लॉक अलर्ट: 35 ट्रेनें बदलीं, 13 आंशिक रद्द—यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट - Mewar App

प्रयागराज रेल ब्लॉक अलर्ट: 35 ट्रेनें बदलीं, 13 आंशिक रद्द—यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

कानपुर, रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन पर व्यापक असर पड़ने जा रहा है। इस काम की वजह से कुल 35 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी, जबकि 13 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा नौ ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों से देरी से रवाना होंगी। खास बात यह है कि इनमें से कई ट्रेनें कानपुर होकर गुजरती हैं, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।