तमिलनाडु चुनाव 2026: थलापति विजय की एंट्री से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, कन्याकुमारी में ‘व्हिसल’ बनेगी वोट-कटर या गेमचेंजर? - Mewar App

तमिलनाडु चुनाव 2026: थलापति विजय की एंट्री से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, कन्याकुमारी में ‘व्हिसल’ बनेगी वोट-कटर या गेमचेंजर?

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: देश के दक्षिणी सिरे कन्याकुमारी में इस बार चुनावी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। अब तक 6 में से 4 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-DMK और 2 पर BJP-AIADMK का कब्जा रहा, लेकिन इस बार के चुनाव में अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। सवाल यही है- क्या TVK सिर्फ वोट-कटर बनेगी या गेम-चेंजर साबित होगी? TVK ने युवाओं, महिलाओं और मछुआरा समुदाय में बढ़ती पकड़ ने पारंपरिक वोट बैंक को अस्थिर किया है, जिससे दोनों बड़े गठबंधनों की रणनीति पर सीधा असर पड़ रहा है।