Railway Big Decision : यह मशहूर ट्रेन आज से मोदरान स्टेशन पर रुकेगी, 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई - Mewar App

Railway Big Decision : यह मशहूर ट्रेन आज से मोदरान स्टेशन पर रुकेगी, 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई

Railway Big Decision : रेलवे के नए फैसले के अनुसार एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी ट्रेन का आज से मोदरान स्टेशन पर ठहराव होगा। इसके साथ ही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को भी रेलवे ने बढ़ाया है। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को देखते हुए सोमवार से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी -एमजीआर चेन्नई सेंट्रल ट्रेन के मोदरान स्टेशन पर सप्ताह में पांच दिन ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है।