‘इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी’ से जुडेंगे एमपी के 6 जिले, 2510 गांवों को होगा फायदा - Mewar App

‘इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी’ से जुडेंगे एमपी के 6 जिले, 2510 गांवों को होगा फायदा

MP News: मेट्रोपॉलिटन रीजन प्रोजेक्ट का सबसे ज्यादा फोकस रोजगार और औद्योगीकरण को बढ़ावा देना है। इसके तहत नर्मदापुरम रोड नया आर्थिक क्षेत्र, एमपी नगर मोबाइल असेंबली इंडस्ट्री, पचमढी-रातापानी में टूरिज्म इंडस्ट्री जैसे प्लान शामिल किए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने भोपाल विकास प्राधिकरण को भोपाल सहित विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करने का काम सौंपा जहां नए उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं।