Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के खगोते के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि कुछ लोगों के हताहत होने की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
