क्या विधानसभा चुनाव में पूजा पाल पर दांव खेलेगी BJP? एंट्री के साथ ही बदल जाएगा यूपी का सियासी खेल - Mewar App

क्या विधानसभा चुनाव में पूजा पाल पर दांव खेलेगी BJP? एंट्री के साथ ही बदल जाएगा यूपी का सियासी खेल

UP Politics: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के बाद राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल की तारीफ वाली प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मोदी जी ने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को अधिकार देने का प्रयास किया। संसद में महिलाओं के हक के लिए बिल लाने का काम किया।