Teachers Transfer: आठ साल से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के नहीं हुए तबादले, पांच कमेटियां बनीं, हल एक नहीं - Mewar App

Teachers Transfer: आठ साल से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के नहीं हुए तबादले, पांच कमेटियां बनीं, हल एक नहीं

Teacher Transfer Policy in Rajasthan: जयपुर. तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर आठ वर्षों से लगे ठहराव ने अब असंतोष की आग को और भड़का दिया है। जहां अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय के हजारों शिक्षक एक ही स्थान पर वर्षों से जमे हैं, वहीं स्थानांतरण की प्रक्रिया बार-बार टलती जा रही है। यह मामला अब केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि हजारों शिक्षक परिवारों के सामाजिक और मानसिक संतुलन को प्रभावित करने वाला गंभीर संकट बन चुका है।