परचम कुशाई से 24 अप्रैल को शुरू होगा उर्स ए ताजुश्शरिया, दरगाह पर उमड़ेगा अकीदतमंदों का सैलाब, जायरीन के लिए बड़े इंतजाम - Mewar App

परचम कुशाई से 24 अप्रैल को शुरू होगा उर्स ए ताजुश्शरिया, दरगाह पर उमड़ेगा अकीदतमंदों का सैलाब, जायरीन के लिए बड़े इंतजाम

बरेली। आला हज़रत खानदान से जुड़े उर्स ए ताजुश्शरिया का आगाज़ 24 अप्रैल को परचम कुशाई की रस्म के साथ होगा। इस दौरान शहर में रौनक अपने चरम पर रहेगी और देश-विदेश से बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पहुंचेंगे। उर्स के पहले दिन शाहबाद और आजम नगर से निकलने वाले दो परचमी जुलूस शहर के कदीमी रास्तों से होते हुए दरगाह आला हज़रत सलामी देते हुए दरगाह ताजुश्शरिया पहुंचेंगे।