Pachpadra Refinery Fire Incident : ‘ये खबर सुनकर…’, रिफाइनरी में भीषण आग पर क्या बोले अशोक गहलोत? - Mewar App

Pachpadra Refinery Fire Incident : ‘ये खबर सुनकर…’, रिफाइनरी में भीषण आग पर क्या बोले अशोक गहलोत?

पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे राजस्थान को चौंका दिया है। कल, यानी 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महा-परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं, लेकिन उससे ठीक 24 घंटे पहले हुई इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस संवेदनशील घड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए प्रदेशवासियों की सुरक्षा की कामना की है।