निदा खान को डबल झटका, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत, TCS ने किया सस्पेंड - Mewar App

निदा खान को डबल झटका, कोर्ट ने नहीं दी अंतरिम जमानत, TCS ने किया सस्पेंड

नासिक कोर्ट ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) से जुड़े बीपीओ (BPO) में जबरन धार्मिक गतिविधियों और यौन उत्पीड़न मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए निदा खान की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। पुलिस इस मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है और खान को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई है।