भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की बोगी में भड़की आग, फैला धुएं का गुबार, मच गई अफरा-तफरी - Mewar App

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की बोगी में भड़की आग, फैला धुएं का गुबार, मच गई अफरा-तफरी

Bhopal-Jodhpur Express- भोपाल रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भोपाल से शुरू होकर जोधपुर जाने वाली भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर बोगी में आग लग गई। सोमवार को दोपहर 3 बजे यह हादसा हुआ। संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई। प्लेटफार्म शिफ्टिंग के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से बोगी में आग लग गई। रेलवे कंट्रोल की सूचना का प्रसारण होते ही रेस्क्यू टीम ने तत्काल एक्सप्रेस की जनरेटर बोगी को शट डाउन किया। तकनीकी कर्मचारियों ने आग बुझाने की कार्रवाई त्वरित गति से की जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। अच्छी बात यह भी रही कि आगजनी के दौरान ट्रेन पूरी तरह खाली थी।