तमिलनाडु के शहरों, गलियों और चौराहों पर अभिनेता से नेता बने विजय का डायलॉग “ओंगा विजय, ना वरें विसिल अडिक्का रेडीया…?” गूंज रहा है। इसका मतलब है, “आपका विजय, मैं आ रहा हूं, सीटी बजाने के लिए तैयार हैं?” राजनीति में उनकी एंट्री से समीकरण उलझ गए हैं। पूरे राज्य में प्रभाव दिख रहा है, लेकिन नतीजों का अनुमान मुश्किल है। रोड शो में उमड़ने वाली भीड़ उत्साह और जुनून से भरी होती है। विरोधी उन्हें ‘खेल बिगाड़ने वाला’, जबकि समर्थक ‘थलापति’ कहते हैं।
