दिगंबर मुनि प्रणीत सागर ससंघ का मंगलवार सुबह तरण ताल के सामने स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनि के शहर में आगमन पर जैन समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर द्वार पर अध्यक्ष नरेश गोधा, सचिव अजय बाकलीवाल, आत्म प्रकाश लुहाड़िया और राजकुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने पादपक्षालन कर मुनि संघ की अगवानी की। अगवानी के पश्चात मंदिर में आदिनाथ भगवान के दर्शन किए गए। मुनि के सानिध्य में महेन्द्र विपिन व रांगाश सेठी ने 108 रिद्धि मंत्रों के उच्चारण के साथ अभिषेक एवं शांतिधारा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
