राजस्थान के 870 साल पुराने सोनार दुर्ग का दम घोंट रही टैक्सियां, क्या खत्म हो जाएगी सुनहरी आभा? ग्राउंड रिपोर्ट - Mewar App

राजस्थान के 870 साल पुराने सोनार दुर्ग का दम घोंट रही टैक्सियां, क्या खत्म हो जाएगी सुनहरी आभा? ग्राउंड रिपोर्ट

जैसलमेर: करीब 870 साल पुराने सोनार दुर्ग की सुनहरी आभा अब वाहनों के धुएं की कालिमा से प्रभावित होती नजर आ रही है। विश्वभर में प्रसिद्ध इस धरोहर को देखने हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन दुर्ग तक जाने वाले घाटीदार मार्ग की प्राचीरों पर जमी कालिख इसकी सुंदरता को मद्धम कर रही है।