CG Mining Protest: CISF गेट पर नारेबाजी से गरमाया माहौल, खदान 13 और 4 बंद करने की मांग - Mewar App

CG Mining Protest: CISF गेट पर नारेबाजी से गरमाया माहौल, खदान 13 और 4 बंद करने की मांग

CG Mining Protest: किरन्दुल में मंगलवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब एनएमडीसी परियोजना में कंपनी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी के आगमन के दौरान स्थानीय युवाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने काली पट्टी बांधकर और हाथों में तख्तियां लेकर सीआईएसएफ गेट के सामने नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। अचानक हुए इस विरोध से परियोजना क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।