CG Heatwave Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर प्रदेश के मध्य हिस्सों में गर्म हवाओं का असर बढ़ेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
