Rajasthan Schools : राजस्थान के हर स्कूल में राष्ट्रगीत अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन - Mewar App

Rajasthan Schools : राजस्थान के हर स्कूल में राष्ट्रगीत अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन

Rajasthan Schools : केन्द्र के गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने प्रदेशभर के स्कूलों के लिए राष्ट्रगीत को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों को भेजे गए इन आदेशों में स्पष्ट किया है कि राष्ट्र गीत के गायन, वादन और उससे जुड़े शिष्टाचार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।